बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय
औरंगाबाद। प्रखंड के शमशेरनगर पंचायत के दो विद्यालयों का बीडीओ जफर इमाम ने गुरुवार को
औरंगाबाद। प्रखंड के शमशेरनगर पंचायत के दो विद्यालयों का बीडीओ जफर इमाम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय नान्हू बिगहा बंद मिला। विद्यालय के गेट पर ताला लटका था। अधिकांश शिक्षक अनुपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि वकरीब 9:30 बजे मध्य विद्यालय नान्हू बिगहा पहुंचे। विद्यालय में ताला बंद था और शिक्षक नहीं पहुंचे थे। छात्र शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। विद्यालय की स्थिति देखकर बीडीओ दंग रह गए। बीडीओ ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां के बाद 9:45 बजे मध्य विद्यालय शमशेरनगर पहुंचे। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान छह शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में दस शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें तीन उपस्थित थे, जबकि एक सीएल लेकर छुट्टी पर थे। बीडीओ ने बताया कि राधिका कुमारी, रीता शर्मा, प्रतिमा देवी, मनोरमा देवी, सुरेश ¨सह एवं रोकैया खातून अनुपस्थित पाए गए है। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगी गई है। गायब शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और जिस विद्यालय से शिक्षक अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराना लक्ष्य है।