Move to Jagran APP

आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली रैली

आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा का ध्वजारोहण कर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:10 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली रैली
आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली रैली

आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली रैली

loksabha election banner

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : आजादी के अमृत महोत्सव को आकर्षक व यादगार बनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले से ही स्कूलों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में तिरंगा लगाया गया। बच्चों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय गीत गाकर झंडे को सलामी दी। साथ हीं कई स्कूलों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कन्या उच्च विद्यालय अंबा की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाया एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्कूल के छात्राएं शामिल हुईं। हाथ में तिरंगा लिए छात्राओं ने अंबा के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण किया। स्कूली बच्चे भारत माता की जय के नारे के साथ आगे बढ़ रहे थे। प्रधानाध्यापक ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतवासी अपनी राष्ट्र शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्र की एकता ही हमारी शान है इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक शक्ति कुमार सिंह वेद प्रकाश तिवारी समेत विद्यालय कर्मी उपस्थित थे।

एसएसबी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

एसएसबी द्वारा संडा पंचायत के विभिन्न गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में गांव के युवक एवं बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान बच्चे भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगा रहे थे। इस दौरान एसएसबी द्वारा बच्चों के बीच झंडा का वितरण कर तिरंगे की आन बान शान के महत्व को सभी को बताया गया। मुखिया गुलाम सरवर ने कहा कि तिरंगा हम सभी के लिए आन बान शान का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों को हर घर घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.