देश के विकास में सरदार पटेल का अतुलनीय योगदान
(औरंगाबाद) : प्रखंड के अतरौली चौक पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती स
(औरंगाबाद) : प्रखंड के अतरौली चौक पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद ¨सह एवं संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न शरण ¨सह ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे नहीं रहे परंतु उनके द्वारा देशहित में किया गया कार्य हमेशा याद आते रहेंगे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। अफसोस है कि हम सभी उस महापुरुष को भूलते जा रहे हैं। मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शत्रुघ्न शरण ¨सह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। सभी ने स्वच्छता के संकल्प को दोहराया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश एवं राज्य का विकास हो रहा है। रामनाथ तिवारी, बाला ¨सह, गोपाल ¨सह, सुरीठ ¨सह, अजय गुप्ता मौजूद रहे।