सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत : विधायक
(औरंगाबाद) : सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के मौके पर बुधवार को हसपुरा स्थित ग्रीन हाउस परि
(औरंगाबाद) : सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के मौके पर बुधवार को हसपुरा स्थित ग्रीन हाउस परिसर में युवा शक्ति, युवा एकता एवं पटेल सेवा संघ के द्वारा पटेल चौक पर जयंती मनाई गई। सरदार बल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। अध्यक्षता युवा शक्ति के संरक्षक डॉ. विपिन कुमार एवं संचालन अध्यक्ष दीपक पटेल उर्फ उर्फ गुंजन पटेल ने किया। भाजपा विधायक मनोज शर्मा ने पटेल के विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि आज ऐसे महापुरुषों की जरूरत है। वे एक ऐसे नेता थे जो देश के विकास के लिए त्याग किया था। उनके विचार को जीवन को अपनाना चाहिए। पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा, पूर्व पंसस कौशल शर्मा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने कहा कि पटेल जी जाति व धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते थे। पूर्व उपप्रमुख अनिल आर्य, मंदीप चौधरी, चंद्रेश पटेल, विनीत शर्मा, अनिल ¨सह, मंटू ¨सह, धर्मेंद्र कुमार लाल, निर्भय पाठक समेत युवा शक्ति के सभी सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संघ द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामजीत ¨सह, संचालन सुमित्रानंदन पंत ने किया। वरीय शिक्षक महेंद्र ¨सह, राजेंद्र ¨सह जार्ज, विद्यानंद ¨सह ने पटेल जी के मार्गों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण ¨सह, ¨बदेश्वरी ¨सह, हृदयानंद, महिपाल राव, सुरेंद्र ¨सह, सुरेश ¨सह, बाबूचंद ¨सह, रामसकल राम उपस्थित रहे।