राजद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को
औरंगाबाद। शहर के महाराजगंज रोड स्थित अमित होटल सभागार में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
औरंगाबाद। शहर के महाराजगंज रोड स्थित अमित होटल सभागार में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशलेश्वर यादव ने की। बैठक में पार्टी को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने 28 अक्टूबर को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कराने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सम्मेलन में जिला संगठन प्रभारी सह अरवल विधायक रवींद्र कुमार ¨सह एवं सह प्रभारी मनीष चंद्र यादव शामिल होंगे। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई. सुबोध कुमार ¨सह, जिला उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, युवा जिलाध्यक्ष युसुफ आजाद अंसारी एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में संविधान बचाओ आंदोलन आंदोलन में औरंगाबाद के कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे। पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि, शिक्षा में अराजकता, बढ़ते अपराध, दलितों पर बढ़ते अत्याचार विषयों पर चर्चा किया जाएगा। सभी ने कहा कि सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गई है। विनय गुप्ता, मुरारी सोनी, बादशाह यादव, दिनेश पाल, सरूण पासवान, संजय यादव, मुकेश गुप्ता, कमलेश यादव, उर्मिला ¨सह, सरोज देवी, कुमारी गोदावरी, ललीता ¨सह, खुर्शीद अहमद उपस्थित रहे।