स्कूल को लेकर हो रही राजनीति
औरंगाबाद। जहानाबाद सदर से राजद विधायक सुदय यादव का सिहुली पंचायत के खैरा गांव में नागरि
औरंगाबाद। जहानाबाद सदर से राजद विधायक सुदय यादव का सिहुली पंचायत के खैरा गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रंजीत यादव एवं संचालन रामनाथ विश्वकर्मा ने की। भिखारी यादव ने विधायक के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल को लेकर हो रही राजनीति पर चर्चा की। मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग रखी। कहा कि यहां उच्च विद्यालय बनाने हेतु अहर्ता पूरी करता है। यह गांव पूर्व से ही बहुत पिछड़ा हुआ है। शैक्षणिक रूप से यहां उच्च विद्यालय परम आवश्यक है। यहां से उच्च विद्यालय छीनने हेतु राजनीति हो रही है। सारथी बनकर यश का भागी बने। मुखिया ने कहा कि विद्यालय उत्क्रमण के मामले में डीएम स्वयं स्थल का निरीक्षण कर न्यायोचित कार्रवाई होनी चाहिए। इसे राजनैतिक रंग देने की कोशिश नहीं हो। मामले में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। पूर्व जिला पार्षद ने विद्यालय के मामले हर संभव सहयोग करने को तत्पर हूं। विधायक ने कहा कि गांव में विद्यालय की समस्या है जो बहुत दिनों से चल रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार सामंती सोच की सरकार है। लालू यादव के नेतृत्व में 1990 में बनी सरकार ने गरीबों की आवाज को बुलंद किया था।ब्राह्मणवादी व्यवस्था की सोच रखने वाली सरकार ने लालू यादव को झूठे मुकदमे में फंसा कर कुचलने का काम कर रही है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन अब तेजस्वी यादव डबल इंजन की सरकार को घेरने का काम कर रहे है। मेरे उपचुनाव में लालू यादव के एकता और अखंडता के बल पर मत मिला। मतदाताओं ने नीतीश कुमार को सिरे से नकार दिया। मैं अपने पिता मुंद्रिका यादव के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करता हूं। जहानाबाद के जिला पार्षद अमरेश यादव, भोली यादव, मो. महबुल खान, पूर्व जिला पार्षद अर¨वद यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सरपंच, इंद्रदेव यादव, अनिल कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद अर¨वद भगत, धर्मेंद्र यादव, कमलेश यादव,मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे।