Move to Jagran APP

कुश्ती प्रतियोगिता में रिचा व सौरभ को रजत पदक

दानापुर में 16 व 17 नवंबर को सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले से चार पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से रिचा कुमारी एवं पुरूष वर्ग से विवेक कुमार अजय कुमार एवं सारैभ कुमार ने भाग लिया। इस दौरान 55 किलो भार वर्ग में रिचा कुमारी ने रजत पदक जीता।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:18 AM (IST)
कुश्ती प्रतियोगिता में रिचा व सौरभ को रजत पदक
कुश्ती प्रतियोगिता में रिचा व सौरभ को रजत पदक

दानापुर में 16 व 17 नवंबर को सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले से चार पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से रिचा कुमारी एवं पुरूष वर्ग से विवेक कुमार, अजय कुमार एवं सारैभ कुमार ने भाग लिया। इस दौरान 55 किलो भार वर्ग में रिचा कुमारी ने रजत पदक जीता। 130 किलो भार वर्ग में सौरभ कुमार सिन्हा ने रजत पदकर जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मौके पर जिला कुश्ती संघ के संरक्षक सह एलआईसी डीओ संजय कुमार सिंह ने दोनों पहलवानों के जीत पर बधाई देते हुए कहा कि रजत पदक जीतकर दोनों ने जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जिले में कुश्ती मैट की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद भी यहां के पहलवान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुश्ती संघ के सचिव कोच उदय कुमार तिवारी को मोमेंटों से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय कुमार सिंह ने मुझे जो रेफरी करने का मौका दिया उसके लिए उन्होंने धन्यवाद देता हूं। इधर पहलवानों की जीत पर जिला कुश्ती संघ के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.