तमसो मां ज्योतिगर्मय..
औरंगाबाद। तमसो मां ज्योतिगर्मय के साथ दीपों का पर्व दीपावली बुधवार रात्रि संपन्न हो गया। दीप से
औरंगाबाद। तमसो मां ज्योतिगर्मय के साथ दीपों का पर्व दीपावली बुधवार रात्रि संपन्न हो गया। दीप से शहर से लेकर गांव तक रोशन हुआ। सभी ने अपने घरों को बेहतर तरीके से सजाया था। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ घरों में रात भर पूजा का दौर चलता रहा। चाइनीज बल्ब की बिक्री इस वर्ष खूब हुई। घरों में मिट्टी के दीप जलाए गए। बच्चों ने पटाखा छोड़ दीपावली मनाई। बच्चों के अभिभावक कोर्ट का हवाला देकर रात्रि में पटाखा छोड़ने को लेकर डराते रहे परंतु बच्चे पटाखा छोड़ने में व्यस्त दिखे। हां इस वर्ष बाजार में पटाखा के दुकान कम दिखे। जो पटाखा थे उसके दाम अधिक। दीपावली को लेकर बुधवार को बाजारों में भीड़ रही। खरीदारी को लेकर ग्राहकों का तांता लगा रहा। शाम पांच बजे से पूजा का दौर प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा। बच्चों में दीपावली को लेकर उत्साह रहा। रोशनी के बीच बच्चों ने अनार बम एवं फूलझरी का आनंद लिया। महिलाएं रंगोली बनाने में व्यस्त रहीं। घर के बाहर एवं घरों में रंगोली बना पूजा किया। रंगोली बनाने में व्यस्त महिलाओं एवं युवतियां ने बताया कि दीपावली के दिन प्रत्येक वर्ष हम रंगोली बनाते हैं। श्रीकृष्णनगर में रंगोली बना रही राधा कुमारी एवं खुशी कुमारी ने बताया कि शाम में अपने हाथ से रंगोली बनाए हैं। शाम होते ही घरों में कुल देवता एवं मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लक्ष्मी की पूजा के बाद लोगों ने घर के बाहर दीप जलाया। भक्तों ने मां से अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रार्थना की। सभी ने ¨हसा, आतंक, क्रोध और ईष्र्या को त्यागने का संकल्प लिया। बच्चों ने घरकुंडा की पूजाकर दीपावली का जश्न मनाया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सजाया गया था। सुबह से ही व्यवसायी अपनी दुकानों को सजाने में लग गए थे। बाजार में भीड़ से पैदल चलना मुश्किल रहा। दो बजे के बाद नगर थाना पुलिस ने बाजार में टेंपो का परिचालन बंद कर दिया। नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल स्वयं गश्ती का निगरानी कर रहे थे। सब्जी बाजार से धर्मशाला चौक तक सड़क किनारे दुकानें सजी थी। गुप्ता पाइप के कृष्णा कुमार ¨पटू एवं गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा ने बताया कि ¨सह लग्न में देर रात्रि पूजा की। बाजार में अधिकांश दुकानें खुली रही।