आपके कार्यों को हमेशा याद करेंगे कर्मी
औरंगाबाद। रेफरल अस्पताल कुटुंबा के पुरूष कक्ष सेवक आर्य कुमार वर्मा की सेवानिवृति पर वि
औरंगाबाद। रेफरल अस्पताल कुटुंबा के पुरूष कक्ष सेवक आर्य कुमार वर्मा की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कर्मी वशिष्ठ प्रसाद ¨सह के स्थानांतरण पर उन्हें बधाई देकर विदा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डा. लालदेव प्रसाद ¨सह ने की। डा. लालदेव ने कहा कि सरकारी कार्य में लगे व्यक्तियों को स्थनांतरण होना एक प्रक्रिया के अधीन है। इससे सभी कर्मियों को गुजरना पड़ता है। आज वशिष्ठ प्रसाद ¨सह स्थानांतरित होकर अन्यत्र जा रहे हैं। अस्पताल परिवार उनके कार्य को याद करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना करते हैं। सेवानिवृत कर्मी आर्य कुमार वर्मा को एक योग्यकर्मी बताते हुए कहा कि वे सेवानिवृत्त होकर हमसे अलग हो रहे हैं। उनके जाने का गम अस्पताल कर्मी को बेचैन कर रहा है। सरकारी कर्मी को एक न एक दिन अपने कार्य को छोड़कर घर जाना पड़ता है। डा. बिजेंद्र कुमार, विजय मेहता, प्रेम शंकर, डीके यादव, प्रह्लाद कुमार, विकास कुमार, सुधा सुमन, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, अमृत कुमार, बिनोद कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, ¨पकी कुमारी, नीता कुमारी, मंजु कुमारी, नीलम कुमारी, एमएन लकड़ा, सुरेश प्रसाद, भूषण प्रसाद, अरूण प्रसाद उपस्थित रहे।