Move to Jagran APP

किसानों को दिया गया रबी फसल का प्रशिक्षण

औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में बुधवार को रबी महाभियान सह महोत्सव क

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:30 PM (IST)
किसानों को दिया गया रबी फसल का प्रशिक्षण
किसानों को दिया गया रबी फसल का प्रशिक्षण

औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में बुधवार को रबी महाभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन एसडीओ डा. प्रदीप कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद कुमार एवं बीडीओ ओम राजपूत के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में किसानों को कार्यशाला के साथ प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिक दिनेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन तिवारी उपस्थित थे। कृषि वैज्ञानिक के द्वारा किसानों को रबी फसलों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिक ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले किसान बीज लगाने से पहले बीजोपचार करें ताकि पौधे में किसी भी प्रकार का रोग न लगे। उन्होंने किसानों को सभी प्रकार के फसलों की खेती से पूर्व अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराने की बात कही। कहा कि मिट्टी जांच कराने से किसान अधिक उर्वरक के प्रयोग से बच सकते हैं। इससे किसानों का आर्थिक नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि किसान आधुनिक व उन्नत तकनीक को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं। जब कम लागत में अधिक मुनाफा होगा तो किसानों का जीवन स्तर समृद्ध होगा। उपप्रमुख लव सिंह, जदयू अध्यक्ष कमलेश ¨सह, लखन प्रसाद ¨सह ने किसानों को संबोधित किया। आत्मा के अध्यक्ष उदय ¨सह, ¨वदेश्वर ¨सह, रंजीत ¨सह, सत्येंद्र ¨सह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.