किसानों के लिए वरदान है श्रीविधि
औरंगाबाद । प्रखंड के उब पंचायत भवन में शुक्रवार को कृषि चौपाल लगाया गया। अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक ब्
औरंगाबाद । प्रखंड के उब पंचायत भवन में शुक्रवार को कृषि चौपाल लगाया गया। अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक ब्रजेश कुमार एवं संचालन आनंद कुमार ने की। उद्धाटन बीडीओ कुमार शैलेंद्र के साथ पंचायत के उपमुखिया अभिमन्यु शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। बीडीओ ने कहा कि किसानों के लिए श्रीविधि वरदान है। श्रीविधि से खेती कर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं। नई तकनीक से खेती करना जरूरी है। खेती में जैविक खाद का प्रयोग करें ताकि उपज बढ़ सकते। पूर्वमुखिया अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि किसान खेती कर अपनी ¨जदगी को संवार सकते हैं। कहा कि किसान खेती करने के पहले मिट्टी की जांच करा लें। जांच के अनुसार पोषक तत्व डालें। कहा कि श्रीविधि किसानों के लिए वरदान है। कृषि समन्वयक ब्रजेश कुमार एवं कृषि सलाहकार आनंद कुमार ने पौधे में रोग लगने से बचाव के लिए बीजारोपण करने को आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि जैविक खेती के तहत गोबर से तैयार खाद में पर्याप्त पोषक तत्व होते है। किसान कंपोस्ट तैयार कर उसका उपयोग करें। कहा कि सरकार द्वारा किसानों को बेहतर लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान आत्मनिर्भर होकर अपने ¨जदगी को संवार सकेंगे। सलाहकार सुरेंद्र शर्मा, जगजीवन राम, सुधांशु शेखर, उपेंद्र कुमार के द्वारा मशरूम जैविक के खेती के बारे में प्रकाश डाला गया। मदन पांडेय, रामनरेश पांडेय उपस्थित थे।