Move to Jagran APP

नगर परिषद में दो बचे सैरातों की भी हो गई बंदोबस्ती

एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी की देखरेख में सैराट बंदोबस्ती कराई गई। इस मौके पर सिटी मैनेजर मोहम्मद शफी अहमद भी उपस्थित रहे। ईओ ने बताया कि चार सैरातों बंदोबस्ती की गई है। यह नगर परिषद का आंतरिक संसाधन होता है। आंतरिक संसाधन के राजस्व में वृद्धि हुई है और इससे शहर के विकास को गति मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 06:04 PM (IST)
नगर परिषद में दो बचे सैरातों की भी हो गई बंदोबस्ती
नगर परिषद में दो बचे सैरातों की भी हो गई बंदोबस्ती

बुधवार को नगर परिषद के शेष बचे दो सैरातों की बंदोबस्ती की गई, जिसमें मुकेश कुमार ने 6,33,655 का उच्चतम डाक बोलकर रोड साइड गुदड़ी एवं मछली मार्केट का एवं मोहम्मद मोइनुद्दीन ने 1,20,761 रुपये का उच्चतम डाक बोलकर स्लाटर हाउस का बंदोबस्ती प्राप्त किया। इससे पहले सोमवार को बस स्टैंड की बंदोबस्ती 20,1526 एवं ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती 14,90,001 रुपये में किया गया था। मुख्य पार्षद सोनी देवी एवं उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी की उपस्थिति एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी की देखरेख में सैराट बंदोबस्ती कराई गई। इस मौके पर सिटी मैनेजर मोहम्मद शफी अहमद भी उपस्थित रहे। ईओ ने बताया कि चार सैरातों बंदोबस्ती की गई है। यह नगर परिषद का आंतरिक संसाधन होता है। आंतरिक संसाधन के राजस्व में वृद्धि हुई है और इससे शहर के विकास को गति मिलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.