विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
थी और तबसे जन सहयोग से इन बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व प्रमुख केदार यादव बबन पांडेय मनीष सिंह चिटू मिश्रा गोविदा राज संजय यादव राजू रंजन राजेश कुमार मुकेश मिश्रा सनोज यादव प्रधानाध्यापक श्रीकांत कुमार विश्वजीत विश्वकर्मा चांदनी कुमारी उपस्थित रहे। संचालन विकास कुमार ने किया।
प्रखंड के संसा गांव में रामानुजन साइंस एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे फ्री एजुकेशन सेंटर में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया। बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ. प्रकाश चंद्रा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस संस्थान द्वारा 100 बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि सभी लोगों को आगे आकर इस संस्थान को सहयोग करना चाहिए। यह संस्थान दाउदनगर का सुपर थर्टी साबित हो रहा है। सभी बच्चे गरीब हैं। जनजाती वर्ग के पांच बच्चे यहां निशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। अनुशासन एवं संस्कार की भावना देखने को मिली। उन्होंने बीएड कॉलेज की ओर से इस संस्थान को प्रतिमाह आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की। संचालक लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने कहा कि वे इस संस्थान के माध्यम से वैसे बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं, जो बच्चे अर्थाभाव के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते। इस संस्थान की शुरुआत उन्होंने 2014 में की थी और तबसे जन सहयोग से इन बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व प्रमुख केदार यादव, बबन पांडेय, मनीष सिंह, चिटू मिश्रा, गोविदा राज, संजय यादव, राजू रंजन, राजेश कुमार, मुकेश मिश्रा, सनोज यादव, प्रधानाध्यापक श्रीकांत कुमार, विश्वजीत विश्वकर्मा ,चांदनी कुमारी उपस्थित रहे। संचालन विकास कुमार ने किया।