कझपा गांव में श्री राम महायज्ञ सह शिव परिवार प्रतिष्ठा, संत सम्मेलन
री से जारी यज्ञ में अबतक कई विद्वान प्रवचनकर्ता यहां हर दिन शाम में अपने प्रवचन से धार्मिक अनुष्ठान को पूर्णता देने में लगे हैं। प्रवचन करने वालों में नीलम शास्त्री सत्यपाल शरणकुमारी माया प्रसिद्ध प्रवचनकर्तृ हीरामणि शास्त्री अपना प्रवचन कर रहे हैं। इसके साथ हीं यज्ञाचार्य बलराम शरण बापू का मानस कथा प्रवचन तथा श्रीमछ्वागवत प्रवचन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से स्नात कर रहे हैं। बुधवार को यज्ञशाला में हजारों नर नारियां फे
प्रखंड के कझपा गांव में गत 29 फरवरी से 08 मार्च तक श्रीराम महायज्ञ सह शिव परिवार प्रतिष्ठा संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूष हैं। हिदू धर्म हीं नहीं विभिन्न धर्म में राम का आदर्श को सराहा गया है। गांव में श्रीराम के परिवार की मूर्ति की स्थापना की गई है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ एवं संत सम्मेलन के माध्यम से पूरी श्रद्धा के साथ यज्ञारंभ कराया गया है। बताया कि 29 फरवरी से जारी यज्ञ में अबतक कई विद्वान प्रवचनकर्ता यहां हर दिन शाम में अपने प्रवचन से धार्मिक अनुष्ठान को पूर्णता देने में लगे हैं। प्रवचन करने वालों में नीलम शास्त्री, सत्यपाल शरण,कुमारी माया, प्रसिद्ध प्रवचनकर्तृ हीरामणि शास्त्री अपना प्रवचन कर रहे हैं। इसके साथ हीं यज्ञाचार्य बलराम शरण बापू का मानस कथा प्रवचन तथा श्रीमछ्वागवत प्रवचन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से स्नात कर रहे हैं। बुधवार को यज्ञशाला में हजारों नर नारियां फेरी देने में लगे थे। यज्ञ समिति में उपाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, सचिव राणा रणधीर कुमार सिंह, उप सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष वसंत कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, संरक्षण समिति में दुधेश्वर पासवान, संतन सिंह, रविन्द्र शर्मा, पवन कुमार, प्रिस कुमार, हरिवंश कुमार सिंह, रंजन ठाकुर, मुकेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह, राजू पासवान, राजेश पासवान हैं। समिति अध्यक्ष ने बताया किग्रामीण नागदेव सिंह ने मंदिर निर्माण कराया है। महात्मा बापू ने बताया कि कलिकाल में धर्मध्वजा हीं लोगों को परमशांति देने में सक्षम होगा।