Move to Jagran APP

विवेकानंद स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। ज्ञान के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौखिक प्रश्न में वर्ग आठ

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:40 PM (IST)
विवेकानंद स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित
विवेकानंद स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। ज्ञान के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौखिक प्रश्न में वर्ग आठ के ग्रुप ए में विशाल कुमार प्रथम, रौशन कुमार द्वितीय, प्रिस कुमार तृतीय स्थान लाया। ग्रुप बी में अक्षय कुमार प्रथम, चंदन कुमार द्वितीय एवं सन्नू प्रिया तृतीय स्थान लाकर अपना प्रतिभा दिखाया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। होली गीत की प्रस्तुति दी। विद्यालय के छात्र पंचम, आकाश, दीपक, रंजन व सूरज ने 'पनियां लाले लाल हे गौरा हमरो के चाहीं' होली गीत गाकर श्रोताओं एवं आयोजकों का दिल जीत लिया। एकल डांस, सामूहिक डांस के माध्यम बच्चों ने लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पाकिस्तान एवं चीन के प्रति उपजे नफरत की झलक भी गीत के जरिए मिली। एकांकी नाटक में खुशी, सोनाली, सीमा, सोनी, अर्चना, लक्ष्मी ने दहेज प्रथा, नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण, बहरा हेयर कटिग, अगिया दहेज के अइसन तेज हो गई, भ्रूण हत्या एवं जो शहीद हुए सरहद पर के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध किया। देश भक्ति गीत गाकर लोगों के दिलों में देशभक्ति को जगाया। अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.