नशामुक्ति को सफल बनाने का आह्वान
प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के द्वारा डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के आगमन पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संबोधित करते हुए डीजीपी ने शराबबंदी कानून को शतप्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। बच्चों से
प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के द्वारा डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के आगमन पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संबोधित करते हुए डीजीपी ने शराबबंदी कानून को शतप्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। बच्चों से नशा नहीं करने की अपील की। कहा कि नशा से युवक या जो भी नशा करते हैं उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। नशा करने वालों का जीवन भटक जाता है। दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसे कुरिति को समाज से मिटाने की बात कही। कहा कि समाज के लिए यह अभिशाप है। कहा कि आज समाज में जात पात की लड़ाई हो रही है। जात पात के माध्यम से लोगों ने भगवान को भी बंटवारा करने लगे हैं। हम सभी को जात-पात का भेदभाव मिटाना होगा। तभी एक सुंदर समाज की कल्पना की जा सकती है। पूर्व विधायक सोमप्रकाश ने डीजीपी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं संचालन विद्यालय के डायरेक्टर कुमार राजेश ने किया। बीडीओ अशोक कुमार, सीओ कुमारी अनुकंपा, थानाध्यक्ष संजय कुमार, नंदकिशोर यादव, कुमुद रंजन, लक्ष्मण यादव, अखिलेश दुबे, सतीश अग्रवाल, प्रमोद भगत, पुष्कर अग्रवाल, मनी गुप्ता, कामता प्रसाद उपस्थित रहे।