Move to Jagran APP

विद्यालय में जगदेव प्रसाद की मनी जयंती

प्रखंड के आदित्य पब्लिक स्कूल में रविवार को जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान एवं प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। दोनों ने कहा कि जगदेव प्रसाद राजनीति व सामाजिक चेतना

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 05:07 PM (IST)
विद्यालय में जगदेव प्रसाद की मनी जयंती
विद्यालय में जगदेव प्रसाद की मनी जयंती

प्रखंड के आदित्य पब्लिक स्कूल में रविवार को जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान एवं प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। दोनों ने कहा कि जगदेव प्रसाद राजनीति व सामाजिक चेतना के उन्नायक थे। उन्होंने अपने जीवन में दलित, शोषित, पिछड़े व मध्यमवर्गीय किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि वे समता मूलक शिक्षा व्यवस्था के पक्षधर थे। जगदेव बाबू एक समान व अनिवार्य शिक्षा के लिए प्रयासरत रहे। चपरासी हो या राष्ट्रपति के संतान सबको मिले, शिक्षा एक समान उनका नारा था। वीरेंद्र मेहता, जैनेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार, संजय कुमार ने कहा कि जगदेव बाबू ने अपने नेतृत्व के बूते शोषित समाज में नव चेतना का संचार किया। मध्यवर्गीय परिवार में पैदा होने के कारण शुरू से ही वे विद्रोही स्वभाव के थे। लेनिन नेता यह चरितार्थ कर दिखाने का प्रयास कि चेतना से स्वतंत्रता का उदय होता है। स्वतंत्रता मिलने पर अधिकार का मांग उठता है। सत्तार अहमद, विजय मेहता, जनेश्वर मेहता, इंद्रदेव मेहता,अलखदेव मेहता, शकुंतला देवी, मिथिलेश मेहता एवं सुनिता देवी उपस्थित रहे। अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. प्रकाश वर्मा व संचालन एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.