शिक्षा में सुधार को ले रालोसपा ने बनाया मानव कतार
कहा कि युवा बेरोजगार मारे फिर रहे हैं। शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता चला जा रहा है। पंचायत स्तर पर हाई स्कूल खोला गया है पर उसमें एक भी शिक्षक नहीं है। ऐसे में सरकार शिक्षा के नाम पर केवल कोरम पूरा कर रही है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता के नेतृत्व में लोगों ने मानव कतार
बिहार में शिक्षा में सुधार तथा युवाओं को रोजगार को ले शुक्रवार को रालोसपा ने तुरता विद्यालय के समीप मानव कतार लगाया। जिलाध्यक्ष निर्भय पासवान ने कहा कि बिहार में शिक्षा में सुधार की जरूरत है, तथा युवाओं को रोजगार की जरूरत है। वर्तमान सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार मारे फिर रहे हैं। शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता चला जा रहा है। पंचायत स्तर पर हाई स्कूल खोला गया है पर उसमें एक भी शिक्षक नहीं है। ऐसे में सरकार शिक्षा के नाम पर केवल कोरम पूरा कर रही है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता के नेतृत्व में लोगों ने मानव कतार में भाग लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जैनेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर सभी प्रखंडों में शुक्रवार को मानव कतार लगाया गया है। इस मौके पर कमलेश सिंह, पंचायत अध्यक्ष ललन सिंह, विनोद सिंह, अखिलेश सिंह, संजय राम, बुधन राम, गिरजा पासवान, नरेश पासवान, धनंजय सिंह सहित उपस्थित रहे।