देवर ने भाभी-भतीजा को टांगी से वार कर किया घायल
इस मामले में घायल डब्लू कुमार उर्फ कौशलेंद्र कुमार सिंह के बयान पर राजीव रंजन कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि डब्लू धान को तिरपाल से ढंक रहा था। इसी बीच उसके चाचा राजीव रंजन कुमार सिंह अपने घर से निक
घरेलू विवाद को लेकर देवर ने भाभी एवं भतीजा पर धारदार टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना रफीगंज थाना के गरवा गांव की है। बताया जाता है कि शुक्रवार को देवर राजीव रंजन कुमार सिंह अपने भतीजा डब्लू कुमार उर्फ कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं भाभी मालती देवी को धारदार टांगी से कई बार वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। चिकित्सा पदधिकारी डॉ. एस नारायण ने बताया कि मालती देवी का सिर काफी ज्यादा फटा हैं। जबकि डब्लू के सिर, हाथ एवं पीठ पर गहरा जख्म है। इस मामले में घायल डब्लू कुमार उर्फ कौशलेंद्र कुमार सिंह के बयान पर राजीव रंजन कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि डब्लू धान को तिरपाल से ढंक रहा था। इसी बीच उसके चाचा राजीव रंजन कुमार सिंह अपने घर से निकल कर आंगन में आए। और ताबड़तोड़ धारदार टांगी से जान मारने के नियत से हमपर हमला कर दिए। जब मेरे चिल्लाने की आवाज मेरी मां मालती देवी सुनी तो वह बाहर आई। उसके बाद चाचा ने मेरे मां पर भी हमला बोल दिए। जिसमें हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी।