महात्मा गांधी की जयंती पर महथू में पौधारोपण
प्रखंड के मध्य विद्यालय महथू में प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की जयंती पर पौधारोपण किया गया।
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के मध्य विद्यालय महथू में प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की जयंती पर पौधारोपण किया गया। सर्वप्रथम रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक ने पौधे लगा छात्रों को जागरूक किया। कहा कि हरियाली योजना तभी सार्थक होगा जब हमें पेड़ों से शुद्ध हवा मिलेगी। जब गांवों में हरियाली आएगी तो हम सभी स्वस्थ एवं निरोग रहेंगे। पेड़ों की कटाई से प्रदूषण पर खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण जरूरी है। साथ ही महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी के उपदेशों को हम सभी को अपनाने की आवश्यकता है। साथ ही स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के साथ अन्य जगहों पर पौधारोपण कर गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं।