युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका
फेसर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह थाना के पांडेयखाप के पास बड़की नहर से युवक का शव बरामद किया है। का उम्र करीब 25 वर्ष है। शव देखने
औरंगाबाद।
फेसर थाना क्षेत्र के पांडेयखाप के पास गुरुवार की सुबह बड़की नहर से युवक का शव बरामद किया है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने कहीं दूसरी जगह हत्या कर यहां फेंक दिया था। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे।
ग्रामीणों ने आज सुबह नहर में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, अवर निरीक्षक जयराम सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक गले में हनुमान जी का सोने का लॉकेट था। वह काले रंग की पैंट, सफेद व ब्लू रंग की फूल गंजी पहने हुए था। दायें पैर में काले रंग का धागा एवं दायें हाथ की अंगुली में अंगुठी पहने हुए था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे पहचान के लिए थाना परिसर में रखा गया है।