Move to Jagran APP

17 में से 10 पैक्सों पर अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार

नवीनगर में 17 पैक्स अध्यक्षों के लिए हुए चुनाव में दस पुराने पैक्स अध्यक्ष जीते हैं। पिपरा पैक्स से मुखिया अनिल कुमार सिंह ने दूसरी बार जीत हासिल किया है। अनिल कुमार सिंह को 700 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार सिंह को 630 मत मिले। अनिल ने राकेश को 70 मतों से पराजित किया। सिमरी धमनी पैक्स से लागातार दो बार से पैक्स अध्यक्ष रहे अरविद कुमार सिंह की पत्नी चंपा देवी ने जीत दर्ज की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 06:14 AM (IST)
17 में से 10 पैक्सों पर अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार
17 में से 10 पैक्सों पर अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार

नवीनगर में 17 पैक्स अध्यक्षों के लिए हुए चुनाव में दस पुराने पैक्स अध्यक्ष जीते हैं। पिपरा पैक्स से मुखिया अनिल कुमार सिंह ने दूसरी बार जीत हासिल किया है। अनिल कुमार सिंह को 700 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार सिंह को 630 मत मिले। अनिल ने राकेश को 70 मतों से पराजित किया। सिमरी धमनी पैक्स से लागातार दो बार से पैक्स अध्यक्ष रहे अरविद कुमार सिंह की पत्नी चंपा देवी ने जीत दर्ज की है।

loksabha election banner

चंपा देवी को 622 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज कुमार को 560 मत मिले। चंपा देवी ने 62 मतों से सरोज कुमार को पराजित किया। बेलाईं पैक्स से व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, हरिहर उर्दाना से अध्यक्ष विमलेश सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज किया है। सोरी पैक्स से सत्येंद्र यादव, मझिआंवा से सुबोध कुमार सिंह, बरियावां से राजेश कुमार सिंह, जयहिद तेंदुआ से शाशांक राज, केरका से शत्रुघ्न कुमार एवं अंकोरहा से पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुमार राजेंद्र सिंह के भतीजा संजय सिंह ने जीत दर्ज किया है। पैक्स चुनाव में मतदाताओं ने फिर से पुराने पैक्स अध्यक्षों पर अपना विश्वास जताया है। तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने उदय प्रताप सिंह, बिमलेश सिंह एवं मुखिया अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने जिस विश्वास के तहत हमें जिताया है, हमलोग उन्हें निराश नहीं करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.