समान्य ज्ञान प्रतियोगिता की विजेता बनीं प्रीति
सदर प्रखंड के फेसर में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन नगर थानाध्यक्ष रविभूषण फेसर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर एवं दारोगा आशीष कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
सदर प्रखंड के फेसर में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन नगर थानाध्यक्ष रविभूषण, फेसर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर एवं दारोगा आशीष कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तीनों अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों से सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं खुश दिखे। पंचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की छात्रा प्रीति कुमारी, द्वितीय स्थान पर रहे गूंजा कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए सपना कुमारी को अधिकारियों ने सम्मानित किया। इसके अलावा पूजा कुमारी, गुड़िया कुमारी, धीरज कुमार, मिसू दूबे, निखिल सिंह, शांतुन तिवारी, बेबी कुमारी, रुचि कुमारी, अभिषेक मिश्रा, सन्नी यादव को अधिकारियों ने सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर प्रतियोगिता आयोजित किए जाना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं में मानसिक विकास हो सके। सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संचालन नागेंद्र केशरी ने किया। अभिषेक तिवारी, रवि कुमार, नीतीश कुमार, विपिन सिंह, विशाल कुमार उपस्थित रहे।