प्रमोद बने नियोजित शिक्षक संघ के सदर प्रखंड अध्यक्ष
पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदर प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया। प्रखंड संसाधन कें
पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदर प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ¨सह की मौजूदगी एवं शिक्षक मदन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमोद कुमार पासवान को सदर प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया। गीता कुमारी को महासचिव, विक्रम कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जितेंद्र कुमार को संयोजक, यमुना प्रसाद को प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई। मदन मिश्रा संरक्षक बनाए गए। मो. हाफिज अली, कुमारी प्रमिला सुमन, कंचन कुमारी को उपाध्यक्ष एवं विनोद कुमार, कविता गुप्ता, रेखा कुमारी को सचिव बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर बरूण कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया था। कहा कि सभी प्रखंडों में संघ का चुनाव कर कमेटी को मजबूत किया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि समान काम समान वेतन को लेकर शिक्षकों का संघर्ष जारी है। सुप्रीम कोर्ट से नियोजित शिक्षकों को न्याय मिलेगा। जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद, मार्कंडेय कुमार ¨सह, इमरोज अंसारी, अजय कुमार मेहता, योगेंद्र दुबे, हरेंद्र कुमार ¨सह, बसंत यादव, विकास कुमार विश्वास, विनय राम, अर¨वद कुमार मौजूद रहे।