उद्धाटन के साथ पुल पर शुरू होगा परिचालन
औरंगाबाद। दाउदनगर-नासरीगंज पुल का उद्धाटन 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
औरंगाबाद। दाउदनगर-नासरीगंज पुल का उद्धाटन 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उद्घाटन के बाद पुल पर वाहनों का परिचालन शुरु हो जाएगा। पुल का निर्माण कार्य नौ फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिलान्यास करने के बाद शुरु हुआ था। निर्माण के समय पुल की लागत करीब 619 करोड़ 28 थी पर बाद में लागत राशि बढ़कर करीब 1000 करोड़ 55 लाख हो गई। औरंगाबाद पटना मुख्य पथ स्थित तरारी के पास से नासरीगंज के इलाके तक सोन नदी पर पुल एवं अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाना था, लेकिन बाद में तरारी से दाउदनगर बारुण रोड के बीच करीब ढाई से तीन किलोमीटर की परिधि में जमीन अधिग्रहण की समस्या उत्पन्न होने के कारण इस परियोजना को दो भागों में बांट दिया गया। करीब नौ एकड़ जमीन के अधिग्रहण का मामला फंस जाने के कारण इस परियोजना को दो भागों में बांटकर दाउदनगर-बारुण रोड से नासरीगंज तक पुल एवं अप्रोच रोड का निर्माण कार्य कराने के बाद कार्य कराया गया। दो भाग में ं परियोजना बंट जाने से तरारी के पास से अप्रोज रोड कार्य पूर्ण नहीं होने से दाउदनगर-बारुण रोड से ही अप्रोज रोड से होते हुए नासरीगंज का मार्ग शुरू होगा। जिससे शहर में आवागमन बढ़ जाने की संभावना है। क्योंकि सिपहां पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहन के आवागमन पर रोक है, जिससे दाउदनगर के नहर पुल होते हुए ब्लॉक मोड़ से अशोक उच्च विद्यालय के रास्ते से होते हुए बारुण रोड पर निकलेगा, जिससे इस सड़क पर वाहनों का परिचालन बढ़ जाएगी। पुल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बताया कि दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल का उद्घाटन होने के बाद निश्चित तौर पर वाहनों का परिचालन बढ़ेगा। ट्रैफिक नियमों एवं भारी वाहनों के प्रवेश को रेगुलेट किया जाएगा। चालकों का प्रशिक्षण, स्पीड सीमा पर ध्यान दिया जाएगा। इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि ओवरलोडेड वाहन नहीं चलें। बताया जा रहा है कि
पुल का उद्घाटन हो जाने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया जाने में शाहाबाद के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सोनतटीय क्षेत्र का विकास होगा। बताया गया कि
दाउदनगर को एक और नई और बड़ी उपलब्धि एनएच 120 के रुप में मिल रही है। एनएच 120 दाउदनगर, गया, विक्रमगंज, डुमरांव तक दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल से ही गुजरेगी। इसकी चौड़ाई करीब 10 मीटर होगी। दाउदनगर उपकारा के पीछे होते हुए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा, जिससे गया होकर जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी। बक्सर से दाउदनगर होते हुए गया तक जाने वाली सड़क एनएच 120 बन जाएगी और इस प्रकार दाउदनगर को एनएच 120 के रुप में एक और बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है।