जीत के बाद किसानों की सेवा में लगे पैक्स अध्यक्ष
चुनाव जीतने के बाद पैक्स अध्यक्ष किसानों की सेवा में लग गए हैं। मलवां पैक्स अध्यक्ष धर्मशीला देवी जीत से उत्साहित दिखी। शनिवार को बताया कि किसानों के सहयोग से चुनाव में सफलता मिली है।
चुनाव जीतने के बाद पैक्स अध्यक्ष किसानों की सेवा में लग गए हैं। मलवां पैक्स अध्यक्ष धर्मशीला देवी जीत से उत्साहित दिखी। शनिवार को बताया कि किसानों के सहयोग से चुनाव में सफलता मिली है। अब किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाना प्राथमिकता है। धान अधिप्राप्ति के मामले में यह पैक्स जिले में अव्वल होगा। इससे पहले इनके पति उपेंद्र सिंह अध्यक्ष थे। करसांव पैक्स से मीहिर कुमार ने 305 वोटों से जीत दर्ज किया है। चुनाव जीतने के बाद वे जैसे ही गांव पहुंचे कि समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारी नहीं आपकी जीत है। आपने जो हमें सम्मान दिया है उसे हम भूल नहीं सकते। किसानों को समय पर बीज, खाद उपलब्ध कराएंगे ताकि उनके खेतों की पैदावार अच्छी हो सके। रतनपुर पैक्स से मुकेश कुमार ने चुनाव जीतने के बाद मनौरा गांव पहुंचे तो समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुकेश भैया जिदाबाद के नारे से मनौरा गांव गूंज उठा। अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि आप सभी के प्रयास से ही हमें यह सफलता मिली है। बेल पैक्स से सुबोस कुमार उर्फ बोस एवं सोनहुली पैक्स से नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेचू सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बता दें कि जीते हुए पैक्स अध्यक्षों के समक्ष धान क्रय करने की चुनौती होगी।