गैंगरेप के आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश
औरंगाबाद। गोह थाना के मुंजहड़ा गांव में 14 जून को महिला के साथ हुई गैंगरेप के आरोपितों की गिरफ्तारी क
औरंगाबाद। गोह थाना के मुंजहड़ा गांव में 14 जून को महिला के साथ हुई गैंगरेप के आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश एसपी ने दिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को मेडिकल जांच कराया। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में कांड संख्या 130/18 दर्ज की है। गांव के ही फुलु ¨सह, अजित ¨सह, जसवंत ¨सह व मनोज कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया जाता है कि महिला की सास अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। घर मे दरवाजा नहीं लगा हुआ है। उसी रात को अकेला पाकर गांव के ही आरोपितों ने घर में घुस कर बारी बारी से दुष्कर्म किया। एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।