ट्रक से कुचलकर बालक घायल
औरंगाबाद। प्रखंड के हसपुरा-पचरुखिया मुख्य रोड पर सलेमपुर गांव में रविवार को ट्रक की चपे
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 06:02 PM (IST)
औरंगाबाद। प्रखंड के हसपुरा-पचरुखिया मुख्य रोड पर सलेमपुर गांव में रविवार को ट्रक की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक निकेश कुमार घायल हो गया। निकेश का पैर कुचल गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जाती है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय सलेमपुर के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण घायल बालक के इलाज कराने को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष डीएन ¨सह घटनास्थल पहुंचे और मामले को शांत करा जाम हटाया। ट्रक मालिक से बातकर ग्रामीणों को इलाज का खर्च दिलाने का भरोसा दिया, तब जाकर जाम हटा। जाम के कारण यात्री एवं वाहन चालक परेशान रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें