बच्चों के विवाद में मारपीट, एक घायल
नवीनगर थाना के कोसडिहरा निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह के साथ बुधवार रात्रि मारपीट की गई। घायल सत्येंद्र का इलाज रेफरल अस्पताल नवीनगर में किया
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 06:33 AM (IST)
औरंगाबाद । नवीनगर थाना के कोसडिहरा निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह के साथ बुधवार रात्रि मारपीट की गई। घायल सत्येंद्र का इलाज रेफरल अस्पताल नवीनगर में किया गया। स्थिति गंभीर बताई जाती है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घायल सत्येंद्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था जिस कारण मेरे साथ मारपीट की गई है। नवीनगर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सत्येंद्र को हाथ एवं पैर में गंभीर चोट लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें