नाली विवाद में मारपीट, एक घायल
हसनपुर गांव में नाली के विवाद में गोवर्धन यादव की पिटाई कर दी गई। इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल गोवर्धन के भाई
औरंगाबाद। हसनपुर गांव में नाली के विवाद में गोवर्धन यादव की पिटाई कर दी गई। इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल गोवर्धन के भाई रक्षया यादव के बयान पर स्थानीय थाना में मुकेश यादव, विनय यादव, रामप्रवेश यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दिए गए आवेदन में बताया की हमारा मकान मिट्टी का है। बारिश होने के कारण पानी जमा हो रहा था। सभी आरोपी एकजुट होकर आए और गाली देते हुए मारपीट करने लगे। कहा कि तुम इधर से पानी मत ले जाओ। इसी क्रम में आरोपी मुकेश यादव ने मेरे भाई के सिर वार किया जिससे वह बेहोश गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।