दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर, गया रेफर
गोह थाना के कोसडीहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात्रि दो पक्षों में पथराव मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी है। पथराव में दीपक कुमार नाम का
औरंगाबाद। गोह थाना के कोसडीहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीते बुधवार की रात दो पक्षों में पथराव, मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी है। पथराव में दीपक कुमार नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में इलाज के बाद वहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज को लेकर गया रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि प्रथम पक्ष के रामदेव सिंह के बयान पर कांड संख्या 91/19 दर्ज किया गया है। जिसमें 9 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रामदेव अपने घर के पास बैठे हुए थे कि गांव के विमलेश सिंह आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ शराब के नशे में आकर अश्लील शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम्हें जज का बाप होने का घमंड हो गया है। साथ ही अपने सहयोगी से कहा कि इसे पकड़ कर गोली मार दो। इतना कहते ही सहयोगियों ने गोली चला दी। गनीमत रही की गोली लगने से रामदेव बाल-बाल बच गए। दूसरे पक्ष से सुशीला देवी के बयान पर कांड संख्या 92/19 दर्ज किया गया है जिसमें गाली-गलौज, मारपीट, पैसा छीनने व फायरिग करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें आठ नामजद अभियुक्त बनाए गए है। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ गीता पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विमलेश सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गौरतलब हो कि रामदेव सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह झारखंड राज्य में सबजज के पद पर स्थापित है, जिनके पिता रामदेव सिंह अपने परिजनों के साथ गोह थाना के कोसडीहरा गांव में रहते है जिनके साथ घटना घटी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप