थाना में बावर्ची की पिटाई, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
औरंगाबाद। देव थाना के बाला पोखर निवासी मो. सैफुल्लाह की थाना में रविवार की रात पिटाई कि
औरंगाबाद। देव थाना के बाला पोखर निवासी मो. सैफुल्लाह की थाना में रविवार की रात पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस की पिटाई से घायल सैफुल्लाह का इलाज शहर के महाराजगंज रोड स्थित निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घायल सैफुल्लाह शादी-विवाह के मौके पर खाना बनाने (बावर्ची) का कार्य करता है। सोमवार को अस्पताल में इलाजरत सैफुल्लाह ने बताया कि पुलिस गुरुवार शाम उसे घर से थाना पर लाई। पुलिस ने उसके दोनों पुत्रों को भी साथ लाया। रात्रि होने पर दोनों पुत्रों को छोड़ दिया। फिर पुलिस ने उससे रामपुकार पासवान की हत्या के संबंध में पूछताछ करने लगी। पुलिस ने उसके पारिवारिक जानकारी ली। जब वह इस घटना में अपनी संलिप्तता नहीं बताई तो पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। गाली-गलौज करते हुए लाठी से पिटाई की। सैफुल्लाह ने बताया कि पुलिस ने उसे रात्रि ढाई बजे से पीटना शुरू की जो सुबह पांच बजे तक पिटाई करती रही। पुलिस की पिटाई से सैफुल्लाह के शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान हैं। उसने बताया कि पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की है। सैफूल्लाह के अनुसार थाना के छोटा बाबू एवं पुलिसकर्मियों ने पिटाई की है। उधर एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।