Move to Jagran APP

शराब के नशे में किशोर को मारी गोली

औरंगाबाद। गोह थाना के थानापुर गांव के धर्मेंद्र कुमार के 13 वर्षीय भांजा रोहित कुमार को श्

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 05:53 PM (IST)
शराब के नशे में किशोर को मारी गोली
शराब के नशे में किशोर को मारी गोली

औरंगाबाद। गोह थाना के थानापुर गांव के धर्मेंद्र कुमार के 13 वर्षीय भांजा रोहित कुमार को शराब के नशे में विजय यादव ने गोली मार दी। घायल रोहित का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जाती है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहित को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि

loksabha election banner

रोहित अपने नाना के दलान में रात्रि 8 बजे बैठा था। नशे के हालत में विजय यादव आया और जान मारने की नीयत से पास रहे पिस्टल से गोली मार दी। रोहत को बायें पैर के पंजे में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। गोह थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि मामले में धर्मेंद्र कुमार के बयान पर कांड दर्ज की गई है। विजय यादव नामजद अभियुक्त बना है। घटना के बाद से वह फरार हो गया है। घायल रोहित रफीगंज थाना के अब्दुलपुर गांव के श्याम सुंदर यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना के बाद से रोहित के परिजन दहशत में हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.