शराब के नशे में गिरफ्तार
दाउदनगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में शहर के नालबंद टोली निवासी रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि वह
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:30 AM (IST)
औरंगाबाद। दाउदनगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में शहर के नालबंद टोली निवासी रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि वह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर थाना लाया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। यह कार्रवाई दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर बलिद्र सिंह के नेतृत्व में की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें