विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! होली में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, औरंगाबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Published: Wed, 25 Feb 2026 05:37 PM (IST)

औरंगाबाद के ओबरा थाना में होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता ...और पढ़ें

औरंगाबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश

औरंगाबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश

HighLights

  1. होली और ईद पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध।

  2. अश्लील गानों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

  3. शांतिपूर्ण पर्व मनाएं, अफवाहों से दूर रहें।

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। होली और ईद के अवसर पर ओबरा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने की। एसडीओ ने ग्रामीणों को सूचित किया कि इस वर्ष डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और अफवाहों से दूर रहने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की परेशानी की सूचना थाना एवं प्रखंड के अधिकारियों को देने की सलाह दी गई। 

होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

बैठक में यह भी बताया गया कि होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस के रूट को पहले से तय करने और प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 

एसडीपीओ ने संवेदनशील स्थानों की पहचान की बात कही और वहां पुलिस की पर्याप्त तैनाती का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सभी से एक-दूसरे के पर्व में शामिल होकर खुशी बांटने की अपील की। ओबरा हमेशा से शांति का प्रतीक रहा है। 

बैठक में दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूनिस सलीम, अंचल अधिकारी हरिहरनाथ पाठक के साथ-साथ ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।