मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के जन्मदिन पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गई।
औरंगाबाद । संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के जन्मदिन पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गई। 38वें जन्मोत्सव पर उनके अनुयायियों ने केक काट मिठाइयां बांटी। कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को सेवा में तत्पर रहना चाहिए। महर्षि सदगुरू सदाफल देव आश्रम में शिविर जिला संयोजक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लगी। शिष्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान की महता पर प्रकाश डाला। कहा कि रक्तदान महादान है। आपके रक्त से किसी अजनबी की जान बचती है। रक्तदान को आगे आने की जरूरत है। विहंगम योग के 23 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। रेडक्रास के सचिव मनोज कुमार, तकनीकी सहायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, आशुतोष रंजन, कृष्ण सिंह एवं विकास कुमार उपस्थित रहे। जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा, डा. श्याम नारायण प्रसाद, ब्रजेश कुमार यादव, अशोक यादव, सुधीर सिन्हा, अजय गुप्ता, रामचंद्र पांडेय, कृष्णा देवी, रूबी कुमारी, विनोद कुमार, रामनारायण सिंह, धीरेज पाठक, पप्पू कुमार, सच्चिदानंद पांडेय, अनिल ठाकुर, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।