Move to Jagran APP

नीतीश ने जनादेश का किया अपमान : डा. कांति

27 अगस्त को पटना में राजद की आयोजित रैली को सफल बनाने को लेकर बंधन पैलेस हसपुरा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Aug 2017 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 03:08 AM (IST)
नीतीश ने जनादेश का किया अपमान : डा. कांति
नीतीश ने जनादेश का किया अपमान : डा. कांति

औरंगाबाद। 27 अगस्त को पटना में राजद की आयोजित रैली को सफल बनाने को लेकर बंधन पैलेस हसपुरा में शुक्रवार को बैठक की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। महागठबंधन का उद्देश्य सांप्रदायिकता से लड़ना एवं संघमुक्त भारत का निर्माण करना था। न्याय के साथ विकास और देश से साम्प्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए महागठबंधन को जनादेश मिला था। लालू जी ठीक कहते थे कि नीतीश के पेट में दांत है। जिस उद्देश्य से महागठबंध को जनादेश मिला था। उसे क्षण ही में नीतीश ने मिटाकर जनादेश का अपमान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जीरो टालरेंस की बात करने वाले लालू जी से उस दिन क्यों मिले। लालू जी कभी भी सिर झुकाकर नहीं रहे। लोग सही कहते थे कि नीतीश परिस्थिति के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा पर हमला कर कहा नोटबंदी ने गरीबों के साथ अन्याय हुआ। पूर्व सांसद रामजी मांझी ने कहा कि रैली को सफल बनाकर साबित कर दें कि यहां भाजपा की जरूरत नहीं है। जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, जिला प्रवक्ता डा. रमेश यादव, प्रमुख संजय मंडल जिला पार्षद सरोज देवी, जिला महिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, पंसस किरण यादवेन्दु ने हजारों की संख्या में रैली में प्रखंड से चलने का आह्वान किया। कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिए हम राजद कार्यकर्ता तैयार हैं। कहा कि सरकार राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है। जिला पार्षद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद ¨सह, धुसरी पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार, पंसस रामजीत राम, प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज खान, युवा अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मिथिलेश ¨सह, मनदीप चौधरी, सुदामा यादव, मुखिया नागेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया अर्जुन यादव, अनिल कुशवाहा, जयललित देवी, नंदलाल यादव, राधे प्रसाद, अशोक कुमार, भोला कुरैशी, चंद्रशेखर ¨सह, अर¨वद ¨सह समेत सैकड़ों नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.