व्यवहार न्यायालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
औरंगाबाद। बदली परिस्थितियों में अनुमंडल कार्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
औरंगाबाद। बदली परिस्थितियों में अनुमंडल कार्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब न्यायालय परिसर में पहुंचने वाले अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों की सघन जाच गेट पर मेटल डिटेक्टर से की जा रही है। आसपास लगाए गए वाहनों की जाच की जा रही है। मुवक्किलों का थैला बाहर रखा जा रहा है। पुलिसकर्मी किसी भी तरह का खतरा मोल लेना नहीं चाहते हैं। महिलाओं की जाच महिला पुलिस एवं पुरुषों की जाच पुरुष पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है। जाच के समय मौजूद सहायक अवर निरीक्षक भगवान प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह विशेष व्यवस्था की गई है। बिना जाच के कोई भी न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सके इस पर अधिक जोर दिया जा रहा है। न्यायालय के पीछे खाली पडे़ भाग, चारदीवारी एवं परिसर पर विशेष नजर सुरक्षा बलों की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एएसआई भगवान सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। दो पीटीसी एवं दो महिला पुलिस की तैनाती की गई है।