हत्या मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार
उपहारा थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या मामले में फरार चल रहे डड़वां गांव निवासी कुख्यात नक्सली राजा यादव को गिरफ्तार किया है। राजा की गिरफ्तारी
औरंगाबाद। उपहारा थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या मामले में फरार चल रहे डड़वां गांव निवासी कुख्यात नक्सली राजा यादव को गिरफ्तार किया है। राजा की गिरफ्तारी गया जिले के कोच थाना के रामपुर गांव से की गई है। एसएसबी के कमांडेट सुमन सौरभ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने राजा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि राजा के रामपुर गांव होने की जानकारी पुलिस को मिली जिस पर टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि 18 जुलाई 2019 को डड़वां गांव में पटवन के विवाद में किसान मनोहर कांत उर्फ मिथिलेश यादव की गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप राजा एवं उसके परिजन पर लगा था। मामले में पुलिस ने उपहारा थाना कांड संख्या 34/19 दर्ज किया था। कांड दर्ज होने के बाद से पुलिस राजा यादव को खोज रही थी।