पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली एरिया कमांडर
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी एरिया कमांडर महे
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी एरिया कमांडर महेश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली चांद बिगहा गांव निवासी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि महेश के रफीगंज-गुरारू पथ के अमवां गांव के पास देखे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश भगत, कोबरा 205 की टीम एवं जिला सशस्त्र बल के द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। पुलिस ने महेश यादव को सिहदा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई नक्सली कांडों में इसकी तहकीकात पुलिस कर रही थी। पूछताछ के दौरान महेश ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बताया कि 2 फरवरी 16 को जमीन विवाद को लेकर चचेरा भाई से विवाद हुआ था। नक्सल साथियों के साथ उसकी पिटाई की थी जिस मामले में कांड संख्या 21/16 दर्ज है। पुलिस नक्सली की तलाश रफीगंज थाना कांड संख्या 109/16 में कर रही थी। यह कांड 27 अगस्त 16 की है जिसमें उसने अपने चाचा का अपहरण हत्या की नियत से किया था। जून 2017 में बंदेया थाना के सोन कैनाल उड़ाही में लगे पोकलेन मशीन को जलाने, एवं बक्शी बिगहा सोलर प्लांट पर हमला मामले में महेश शामिल रहा है। इसके अलावा वह नक्सली कांडों मे शामिल रहा है। महेश झारखंड राज्य के क्यूल कोडरमा रेलवे लाइन के खरौना में काम कर रहे गाड़ियों एवं मशीनों को आग के हवाले कर दिया था।हजारीबाग चौपारण बॉर्डर पर हुए पुलिस मुठभेड़ में चंदन यादव, मनोरंजन प्रजापति, प्याजू यादव मारा गया था। इस मुठभेड़ में भी वह शामिल रहा है। पुलिस महेश से सघन पूछताछ कर रही है।