Move to Jagran APP

ताजिया पहलाम के साथ मुहर्रम संपन्न

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड में त्याग, बलिदान व मातम का पर्व मुहर्रम शांि

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:21 PM (IST)
ताजिया पहलाम के साथ मुहर्रम संपन्न
ताजिया पहलाम के साथ मुहर्रम संपन्न

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड में त्याग, बलिदान व मातम का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लाठी, भाला, तलवार के साथ जुलूस निकाल कर्बला मैदान में शुक्रवार देर शाम करबला के मैदान में पहलाम किया। करबला परिसर में लगने वाले मेले में भीड़ रही। करबला परिसर में लगे मेला का आनंद उठाया। छोटे बच्चों खिलौना व मिठाई खरीदने में मशगूल दिखे। शांतिपूर्ण ताजिया पहला कराने को ले पुलिस सजग रही। जुलूस के साथ बीडीओ कनिष्क कुमार ¨सह, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामकिशोर ¨सह, थानाध्यक्ष सौरभ कुमार अपने सशस्त्र बलों ने साथ चल रहे थे। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की पुख्ता इंतजाम किया गया था। निर्भिक होकर सभी ने पर्व का आनंद उठाया गया। वहीं मदनपुर, तेतरिया, मीरगंज, उचौली, वार, शिवगंज कर्बला मैदान में देर शाम तक ताजिया का पहलाम किया गया। प्रखंड के सोनडीह गांव में भी मुहर्रम पर्व दोनों समुदाय के लोगों ने साथ मिलकर मनाया। ग्रामीण सुनील कुमार व हरेंद्र ¨सह ने बताया कि सदियों से यहां मिलजुलकर मुहर्रम पर्व मनाया जाता है। ईस्लामपुर का ताजिया रहा प्रथम

loksabha election banner

मदनपुर थाना परिसर में सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार शुक्रवार को आए तजिया का चयन किया गया। इस्माइलपुर के ताजिया को प्रथम एवं मदनपुर के ताजिया को द्वितीय स्थान पर चयन किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त ताजिया को थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने नगद रुपये देकर प्रोत्साहित किया। मुहर्रम के अवसर पर पहुंची भीड़ से थाना परिसर में उत्सव सा माहौल रहा। पुलिस इंस्पेक्टर श्यामकिशोर ¨सह, बीडीओ कनिष्क कुमार ¨सह, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, जयशंकर शर्मा, शिवपूजन यादव, रवीन्द्र यादव, लालदेव यादव, सरफराज आलम, धनंजय चौधरी, मो. शलीम, शबनम सुल्ताना, मो. एहसान, मो,अयूब, सल्लू साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.