संक्षिप्त तीन खबरें -
उपहारा थाना पुलिस ने कांड संख्या 6/17 के प्राथमिकी अभियुक्त शंकरडीह अमारी गांव के राहुल पासवान को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
औरंगाबाद।
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोह (औरंगाबाद) : उपहारा थाना पुलिस ने कांड संख्या 6/17 के प्राथमिकी अभियुक्त शंकरडीह अमारी गांव के राहुल पासवान को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त पर पत्नी लालसा देवी को गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मृतका के पिता सोसना गांव के जंगबहादुर पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
गोह (औरंगाबाद) : प्रखंड भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष ई. सुनील कुमार की अध्यक्षता में रविवार को पं. दिनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। भाजपा नेता श्रीराम शर्मा ने पं. दिनदयाल उपाध्याय के जीवन शैली पर प्रकाश डाला। जीतेंद्र शर्मा, उमेश पासवान, सत्येंद्र शर्मा, संजय शर्मा, संजय ¨सह, रामबचन ¨सह, सुधीर कुमार मिश्र उपस्थित थे।
नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
गोह (औरंगाबाद) : गोह थाना पुलिस ने कांड संख्या 24/17 के नामजद अभियुक्त जुझारपुर गांव के मुकेश शर्मा को गिरफ्तार रविवार को जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियुक्त जानलेवा हमला करने के मामले में गांव के ही जीतेंद्र कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।