मोबाइल कोर्ट से दिव्यांगों को मिलेगा न्याय
औरंगाबाद। बिहार सरकार के निश्शक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार ने बुधवार को नगर भवन मे
औरंगाबाद। बिहार सरकार के निश्शक्तता
आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार ने बुधवार को नगर भवन मे मोबाइल कोर्ट लगाया। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगों को आन स्पॉट समस्याओं का समाधान किया। यहां जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों दिव्यांग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। आयुक्त ने एक-एक कर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी। विभागीय अधिकारियों को समस्या समाधान करने का निर्देश दिया। दिव्यांगों की सहायता के लिए सुरक्षाबल तैनात रहे। दिव्यांगों ने सबसे पहले आयुक्त द्वारा दिया गया फार्म पर अपनी समस्याओं को लिखा। रजिस्ट्रेशन कराया। गोह थाना मुख्यालय निवासी सिनेश कुमार एवं उसकी पत्नी राधिका कुमारी ने बताया कि प्रमाणपत्र के लिए महीनों से विभाग का चक्कर लगा रहे हैं परंतु नहीं बन रहा है। कागजात की समस्या बता बरगला दिया जा रहा है। आज प्रमाण पत्र बनने की आस को लेकर पहुंचे हैं। मनमनतिया देवी ने बताया कि पहले प्रमाण पत्र था परंतु ट्रेन में खो गया। उस समय से बनाने को भटक रहा हूं, परंतु नहीं बना। आयुक्त ने सीएस डॉ. अमरेंद्र नारायण झा को निर्देशित किया कि इसका शीघ्र प्रमाण बन निर्गत कराया जाए। मोबाइल कोर्ट में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने बताया कि इस मोबाइल कोर्ट में सभी अधिकारियों का सहयोग मिला। सैकड़ों दिव्यांगों को आन स्पॉट समस्या का निराकरण किया गया।