Move to Jagran APP

प्रत्येक बूथ पर जदयू के 25 कार्यकर्ता बनाएं

प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 03:06 AM (IST)
प्रत्येक बूथ पर जदयू के 25 कार्यकर्ता बनाएं
प्रत्येक बूथ पर जदयू के 25 कार्यकर्ता बनाएं

औरंगाबाद। प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष ने कहा कि सभी बूथों पर 25 सक्रिय कार्यकर्ता बनाएं। पंचायत के सभी अध्यक्ष अपने दरवाजे पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट अवश्य लगाएं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए द्रुतगति से कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए सभी पंचायत के अध्यक्ष अपने क्षेत्र में कार्यकर्ता को जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका अपनाए। प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय रुप से कार्य करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता बनाने की आवश्यकता है । इसके लिए अतिशीघ्र अभियान चलाया जाएगा। पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन, दीप नारायण ¨सह, प्रेम ¨सह, बरही के राजाराम,योगेंद्र यादव, आशुतोष कुमार,कौशल कुमार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.