मानव श्रृंखला की सफलता को हुआ पूर्वाभ्यास
मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर प्रखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रतिदिन विभिन्न संस्थानों में बैठक जागरूकता व मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। एनएसएसटी हसपुरा में जागरुकता अभियान के दौरान बीडीओ ने मानव श्रृंखला की सफलता के लिए बच्चों व शिक्षकों से सहभागिता की अपील की। कहा कि 19 जनवरी को इस अभियान में सहयोग कर श्रृंखला को सफल बनाएं। जन जीवन हरियाली एक पुनीत कार्य बताया। इसके बिना जीवन अधूरा है। आने वाले पीढ़ी सुरक्षित रहे। इसके लिए जल जीवन हरियाली मिशन को पूरा करना होगा। इस दौरान बच्चों के बीच मॉक ड्रिल भी कराया गया। कहा कि कितना दुर्भाग्य की बात है कि अंधाधुंध पेड़ों के कटने से धरती से पानी गायब होता जा रहा है। पेड़ पौधे का ही पानी को रोकने में योगदान होता है। आज पर्यावरण इतनी दूषित हो गई है कि हमारा जीवन सुरक्षित नहीं रह गया है। इसी के लिए मानव श्रृंखला बनाई जा रही है लेकिन सफलता के लिए हमें मिलकर संकल्प लेना होगा।
मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर प्रखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रतिदिन विभिन्न संस्थानों में बैठक, जागरूकता व मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। एनएसएसटी हसपुरा में जागरुकता अभियान के दौरान बीडीओ ने मानव श्रृंखला की सफलता के लिए बच्चों व शिक्षकों से सहभागिता की अपील की। कहा कि 19 जनवरी को इस अभियान में सहयोग कर श्रृंखला को सफल बनाएं। जन जीवन हरियाली एक पुनीत कार्य बताया। इसके बिना जीवन अधूरा है। आने वाले पीढ़ी सुरक्षित रहे। इसके लिए जल जीवन हरियाली मिशन को पूरा करना होगा। इस दौरान बच्चों के बीच मॉक ड्रिल भी कराया गया। कहा कि कितना दुर्भाग्य की बात है कि अंधाधुंध पेड़ों के कटने से धरती से पानी गायब होता जा रहा है। पेड़ पौधे का ही पानी को रोकने में योगदान होता है। आज पर्यावरण इतनी दूषित हो गई है कि हमारा जीवन सुरक्षित नहीं रह गया है। इसी के लिए मानव श्रृंखला बनाई जा रही है, लेकिन सफलता के लिए हमें मिलकर संकल्प लेना होगा। तभी दुष्परिणामों की भरपाई हम कर सकते हैं। कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया यह अभियान बिहार के लिए ऐतिहासिक कद है। निदेशक राजेश कुमार, संतोष तिवारी, शिक्षक सुहैल खान ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लें। रामश्याम अकेला, मनोज कुमार, शशिभूषण पांडेय सहित शिक्षक उपस्थित रहे। नेशनल एकेडमी के बच्चों को भी मॉक ड्रिल कराया गया।