Move to Jagran APP

स्कूल वाहन जलाने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंबा के संत जोसेफ स्कूल जलाने मामले का मुख्य आरोपित कुख्यात अपराधी पुकार मेहता।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Nov 2017 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 21 Nov 2017 07:52 PM (IST)
स्कूल वाहन जलाने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
स्कूल वाहन जलाने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

औरंगाबाद। अंबा के संत जोसेफ स्कूल जलाने मामले का मुख्य आरोपित कुख्यात अपराधी पुकार मेहता को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुकार के साथ एक और अपराधी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने हथियार एवं कारतूस को बरामद किया है। पुकार की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदी के लिए कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है। गिरफ्तार पुकार माली थाना के साया परसा गांव का निवासी है। पुकार करीब 15 से अधिक आपराधिक कांडों में आरोपित है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई माह से लगी थी। अंबा के संत जोसेफ स्कूल जलाने मामले में यह नामजद आरोपित बनाया गया था। एसपी के द्वारा इसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। एसपी के निर्देश पर टीम के द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। विद्यालय संचालक मंटू ¨सह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पुकार के अलावा झारखंड के जपला के ढाबा पर के निवासी मुकेश मेहता एवं कुटुंबा थाना के कटकुर गांव निवासी अर¨वद राम नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी पुकार को पुलिस अंबा के हड़िया गांव निवासी पूर्व मुखिया मुन्ना ¨सह की हत्या कांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर जेल से बाहर निकल आपराधिक वारदात में लगा था। यह जेल में बंद सुजीत मेहता गिरोह का संचालन करता है। हालांकि एसपी पुकार की गिरफ्तारी के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने स्कूल वाहन जलाने मामले में फरार चल रहे अर¨वद राम के घर में 17 नवंबर को छापामारी कर घटना का लाइजर मनीष कुमार को गिरफ्तार कर 18 नवंबर को जेल भेजा था। मनीष के पास से भ पुलिस ने हथियार, कारतूस, चितकबरा बर्दी और जेजेएमपी का पर्चा बरामद किया था। मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पुकार की गिरफ्तारी में लगी थी। अर¨वद की गिरफ्तारी को छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.