Move to Jagran APP

भगवान सूर्य के रथ यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब

औरंगाबाद। देव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरुपों में विद्यमान हैं। अचला सप्तमी पर मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 06:25 PM (IST)
भगवान सूर्य के रथ यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब
भगवान सूर्य के रथ यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब

औरंगाबाद। देव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरुपों में विद्यमान हैं। अचला सप्तमी पर मंगलवार को भगवान सूर्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अचला सप्तमी को भगवान सूर्य का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर को न्यास समिति के द्वारा फूलों से आकर्षक सजाया गया था। मंदिर की सजावट देखते बन रही थी। मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु मंदिर की सजावट के साथ अपनी तस्वीर मोबाइल में कैद कर रहे थे। मंदिर के मुख्य पुजारी सच्चिदानंद पाठक, लखन पाठक, कमलाकांत पाठक एवं वर्षानंद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सूर्य का जन्मोत्सव मनाया। भगवान को स्नान करा तिलक लगाया गया। वस्त्र बदला गया। सूर्य स्त्रोत का पाठ सुनाया। भगवान के जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर सूर्य के जयघोष से गूंजता रहा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। न्यास समिति के सचिव कृष्णा चौधरी, कोषाध्यक्ष रामचंद्र चौरसिया समेत सभी सदस्यों के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मुख्य पुजारी ने बताया कि भगवान सूर्य का जन्म अचला सप्तमी को हुआ था। भगवान सूर्य संपूर्ण जीव जगत को जान देते हैं। दुनिया में अपनी रोशनी फैलाते हैं।अगर भगवान सूर्य नहीं होते तो पृथ्वी पर कोई जीव जंतु नहीं होता। सूर्य रथ यात्रा के साथ निकली कलश यात्रा

loksabha election banner

भगवान सूर्य के जन्मोत्सव को लेकर इस वर्ष पहली बार देव में सूर्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ पर सवार भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा को पूरे देव में घुमाया गया। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु माथे पर कलश लिए भ्रमण किया। किला मैदान से निकला रथ यात्रा सूर्य मंदिर, बाजार, गोदाम पर, सूर्यकुंड तालाब, बरई बिगहा होते सूर्य मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान सूर्य के जयघोष कर रहे थे। रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान सूर्य के प्रति श्रद्धालुओं की भक्ति देखते बन रही थी। देव पर्यटन विकास केंद्र के द्वारा निकाली गई रथ यात्रा में विधान पार्षद राजन कुमार ¨सह, पूर्व मंत्री रामाधार ¨सह, रामकेवल ¨सह, उदय ¨सह, सुनील प्रताप मुन्ना, सुजीत ¨सह, पवन पाठक, रवि सिन्हा, योगेंद्र ¨सह समेत केंद्र के सभी सदस्य शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि जगन्नाथ पुरी में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तरफ सूर्य रथ यात्रा निकली। देव के लिए यह बेहतर साबित हुआ है। केंद्र के सदस्य अगले वर्ष इसे और बेहतर स्वरूप देने की कोशिश करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस रथ यात्रा को व्यापक प्रचार-प्रसार कर राज्यस्तरीय बनाने का प्रयास होगा। देव के विकास के प्रति हम कृतसंकल्प हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.