विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद की बंगला पहाड़ी से लूटी हुई सरकारी कारबाइन बरामद, पुलिस और एसटीएफ का सर्च अभियान सफल

Published: Wed, 12 Aug 2026 03:07 PM (IST)

औरंगाबाद के देव प्रखंड की बंगला पहाड़ी से एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने लूटी हुई एक सरकारी कारबाइन बरामद की ...और पढ़ें

सरकारी कारबाइन बरामद

सरकारी कारबाइन बरामद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार शाम बंगला (एरौरा) पहाड़ी से पुलिस की लूटी हुई कारबाइन बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से कारबाइन के साथ मैगजीन और स्प्रिंग भी बरामद किया है। जिस पहाड़ी से हथियार मिला है, वह इलाका पूर्व में माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है।

कंचनपुर थानाध्यक्ष सुवास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगला पहाड़ी पर हथियार छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ के सहयोग से पुलिस टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों और पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई कारबाइन बरामद हुई। काफी समय से छिपाकर रखे जाने के कारण कारबाइन में जंग लग गई थी।

थानाध्यक्ष के अनुसार हथियार को साफ करने के बाद उसकी पहचान पुलिस की कारबाइन के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद हथियार पुलिस से लूटा गया था। 

हथियार लूटे जाने की घटनाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारबाइन किस थाना क्षेत्र की पुलिस से और कब लूटी गई थी। इसके लिए पुराने आपराधिक मामलों और पुलिस से हथियार लूटे जाने की घटनाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच की जा रही है। 

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार पहाड़ी में किसने और कब छिपाया था। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद हथियार से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।