लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर : पूर्व सांसद
औरंगाबाद। दाउदनगर के भखरुआं गया रोड स्थित एक होटल में गुरुवार दोपहर काराकाट से सांस
औरंगाबाद। दाउदनगर के भखरुआं गया रोड स्थित एक होटल में गुरुवार दोपहर काराकाट से सांसद रहे जदयू नेता महाबली ¨सह ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम का कोई असर केंद्र सरकार पर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में एनडीए को सफलता मिलेगी। आम जनता पूरी तरह एनडीए के साथ है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम का कोई असर केंद्र सरकार पर नहीं पड़ने वाला है। कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा को समीक्षा करनी चाहिए, हालांकि भाजपा का कई प्रदर्शन कई राज्यों में बेहतर रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि जहां तक बिहार की बात है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार हित में इतना काम किया है कि आम जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है। विरोधी सिर्फ भ्रम फैलाते चल रहे हैं। विपक्षी दलों का काम ही सिर्फ सत्ता पक्ष का विरोध करना है। लोकसभा चुनाव के बाद विरोधियों को अपनी स्थिति का पता चल जाएगा। उन्होंने बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की स्थिति मजबूत होने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कम से कम 32 सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। शराबबंदी एवं दहेजबंदी से सामाजिक बुराईयां समाप्त हो रही हैं। सात निश्चय से अंतिम छोर तक विकास की किरणें पहुंच रही हैं। अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हम नेता नहीं जनता के सेवक हैं। अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर जन समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया एवं विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाते रहे। दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण का मामला मैंने लोकसभा में उठायाथा। शंकरपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण का मामला उठाया था। सांसद निधि से क्षेत्र के सभी प्रखंडों में टाउन हॉल का निर्माण तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने का कार्य किया। जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय, भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, भाजपा के शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक ¨सह,वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड सचिव रविरंजन कुमार, योगेंद्र वर्मा, युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ¨पटू मेहता, संवेद प्रकाश वर्मा, राकेश मेहता, पवन पटेल उपस्थित रहे।