साक्षरता से ही सुशिक्षित होगा समाज
औरंगाबाद। प्रखंड के धमनी पंचायत में सोमवार को लोक शिक्षा समिति के द्वारा साक्षरता रैली निका।
औरंगाबाद। प्रखंड के धमनी पंचायत में सोमवार को लोक शिक्षा समिति के द्वारा साक्षरता रैली निकाली गई। लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने विद्यालय से झंडी दिखा रैली को रवाना किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि साक्षरता से ही समाज सुशिक्षित होगा। समाज में जब शिक्षा होगी तो विकास होगा और गरीबी मिटेगी। सतीश ने कहा कि साक्षरता अभियान सभी के सहयोग से सफल होगा। कहा कि जिस समाज में साक्षरता है उसका विकास तेजी से हो रहा है। अभियान से जुड़े कर्मियों को कहा कि जब तक मन से इस कार्य को नहीं किया जाएगा अभियान सफल नहीं होगा। रैली पंचायत के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी, संगीता कुमारी, कामेश्वर राम, रीना गुप्ता शामिल रहे।